पप्पू का मंगल पर निशाना, कहा- स्वास्थ्य विभाग किसके पास, एक-दूसरे की न करें तुलना, किजिए काम

380
पप्पू का मंगल पर निशाना, कहा- स्वास्थ्य विभाग किसके पास, एक-दूसरे की न करें तुलना, किजिए काम
पप्पू का मंगल पर निशाना, कहा- स्वास्थ्य विभाग किसके पास, एक-दूसरे की न करें तुलना, किजिए काम
Advertisment

पटना : पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (NMCH) में मरीज के पैरों को चूहे कुतरे जाने पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसके पास है। 15 साल सरकार किसकी थी, एक-दूसरे से तुलना करने की क्या जरूरत है। 15 साल उधर और 20 साल इधर दोनों आदमी बिहार के स्वास्थ्य विभाग को मिलकर बर्बाद किए हैं।

Advertisment

LN Mishra 1 22Scope News

पप्पू यादव ने कहा- आज बिहार में मेडिकल की सबसे बुरी स्थिति है

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज बिहार में मेडिकल की सबसे बुरी स्थिति है, कहीं भी कोई सुविधा नहीं है। बिहार के अस्पतालों में न ही अल्ट्रासाउंड और न ही सीटी स्कैन है, सिर्फ ठेकेदारी में पैसे बंट रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ ठेकेदारी और वसूली हो रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को भी स्वास्थ्य विभाग और डिप्टी सीएम का पद मिला था। पप्पू ने कहा कि मंगल पांडे से कहेंगे कि चेलेंज करने की कोई जरूरत नहीं है, आलोचना सहनी चाहिए। आप स्वास्थ्य मंत्री है आपसे लोगों की उम्मीदें और अपेक्षा करें।

यह भी देखें :

बंद कीजिए जो अगला नहीं कर सका वो आप कीजिए – पप्पू यादव

पप्पू यादव ने आगे कहा कि बंद कीजिए जो अगला नहीं कर सका वो आप कीजिए। मुकेश सहनी ने कहा है कि वह दूसरे डिप्टी सीएम बनेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि वह नेता हैं उनका अधिकार है। अपना डिमांड करने का सबका हक है। हम कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। पप्पू ने कहा कि कांग्रेस के बगैर किसी भी कीमत पर एनडीए गठबंधन को नहीं हराया जा सकता। सभी जाति धर्म वर्ग का राहुल गांधी के प्रति सम्मान है।

यह भी पढ़े : बिहार में महागठबंधन का CM फेस होंगे पप्पू यादव, कटिहार में….

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Advertisement