Advertisement
Advertisement

NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा चुनाव, मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने चिराग पासवान को लेकर कहा…

पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार लगातार विकास के नए नए काम कर रही है। राजधानी पटना के साथ ही बिहार के दूसरे जिलों में भी उद्योग धंधों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बिहार में सरकार आईटी हब स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है। ऐसे में सूचना एवं प्रद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू लगातार आईटी हब के स्थापना को लेकर काम कर रहे हैं। NDA NDA NDA NDA NDA NDA 

न्यूज़ 22स्कोप से खास बातचीत करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि हमलोग लगातार विकास के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को हमलोग साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जम कर हमला किया और कहा कि आज वे बिहार के विकास की बात करते हैं, लेकिन जब उनके माता पिता सत्ता में थे उस वक्त दिनदहाड़े लोगों का अपहरण होता था।

यह भी पढ़ें – Madhepura में पिता के सामने पुत्र की गला रेत हत्या, पुलिस ने…

शोरूम  से दिनदहाड़े गाडियां उठा ली जाती थी। नीतीश कुमार के सरकार में अपराध पर अंकुश लगा है और अगर कहीं कोई आपराधिक घटना घट भी जाती है तो उसके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि जब उन्हें मौका मिला तब उन्होंने क्या सब किया। वहीं मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार की राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि चिराग पासवान बिहार आएं, उनका स्वागत है। एनडीए का पूरा खेमा नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रहा है और चिराग पासवान ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की ही बात कही है तो फिर दिक्कत कहां है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   तिरंगा में लिपट घर पहुंचा Bihar का शहीद, पति के हाथ से पानी पीने की पत्नी की जिद की गई पूरी

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

East Champaran VB G Ramji Yojana: 649 योजनाओं से बदलेगी गांवों...

East Champaran VB G Ramji Yojana, मोतिहारी: बिहार के ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार, 6...

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...