Dhanbad : निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका…

Dhanbad : शहर के एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में शुक्रवार देर रात वृद्ध इंद्रदेव प्रसाद सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और शुक्रवार की शाम एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उनका शव अपार्टमेंट के बेसमेंट में लिफ्ट के पास पड़ा मिला।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : अवैध लॉटरी के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कर दी ये मांग… 

Dhanbad : घटना के बाद शोकाकुल परिजन
Dhanbad : घटना के बाद शोकाकुल परिजन

Dhanbad : परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेजा गया। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से प्रथम दृष्टया कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Love Affairs : 6 बच्चों की मां को हुआ भांजे के साथ प्यार, जेवर लेकर दोनो फरार, यहां का है मामला… 

सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad : घटना की जानकारी देते परिजन
Dhanbad : घटना की जानकारी देते परिजन

परिजनों ने साफ तौर पर इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि इंद्रदेव प्रसाद सिंह का शव जिस अवस्था में मिला है, वह कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Breaking : सरना धर्म कोड को लेकर कांग्रेस हमलावर, सांसद सुखदेव भगत बोले-आदिवासी अस्मिता के साथ अन्याय कर रही बीजेपी… 

धनबाद थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और सच्चाई सामने लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

 

Saffrn

Trending News

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img