26 मई से शुरू हो रही होमगार्ड बहाली, DM-SP ने मैदान का किया निरीक्षण

जमुई : बिहार गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की बहाली प्रक्रिया को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। बहाली की पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार शाम जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा और पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। यह बहाली प्रक्रिया 26 मई से 12 जून 2025 तक चलेगी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी संभावित है। निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने रनिंग ट्रैक, पंजीकरण काउंटर, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, बायोमेट्रिक जांच, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसे सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

LN Mishra 1 22Scope News

पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे – DM अभिलाषा शर्मा

जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने स्पष्ट किया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सा शिविर, ठंडा पानी, छाया, बैठने की व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन की समुचित तैयारी की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता सुभाष चंद्र मंडल, डीपीआरओ विजय कुमार, डीसीएलआर तारिक रजा, एसडीपीओ सतीश सुमन और जिला खेल पदाधिकारी शिवपूजन समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की तैयारियों को देखकर साफ है कि जमुई में होमगार्ड बहाली को आदर्श और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की पूरी कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े : UPSC PT Exam : पटना के 91 उपकेंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा… 

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...

स्कूल जा रहे है 3 बच्चों पर गिरा वज्रपात, एक की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में सरकारी स्कूल जा रहे तीन छात्र वज्रपात की चपेट में आ गए। हादसे में 12 वर्षीय एक छात्र...