Advertisement
Advertisement

तेज प्रताप-  लालू परिवार की भटकती राजनीति

पटना: इतिहास गवाह है कि किसी भी परिवार का बड़ा बेटा सबसे अधिक जिम्मेदार होता है और उसके कंधे पर पूरे खानदान की परंपरा को आगे बढ़ाने का बोझ भी होता है। घर का बड़ा बेटा पिता का हमसाया भी कहा जाता है और ऐसा ही कुछ कहा जाता था राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बारे में भी। तेज प्रताप यादव जब राजनीति में आये थे तो उनका अंदाज देख कर अक्सर लोग कहने लगे थे कि तेज प्रताप बिहार के दूसरा लालू प्रसाद हैं।

2015 में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन वाली सरकार में तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य विभाग का मंत्री बनाया गया था तो दूसरी बार वर्ष 2022 में उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का मंत्री बनाया गया था। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो ब्लॉगिंग भी करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें – ‘मोहब्बत की सजा’, Lalu ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा…

कभी कृष्ण तो कभी बनते हैं शंकर

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सबसे अधिक भगवान की भक्ति में देखे जाते हैं। वह कभी कृष्ण की भक्ति में कृष्ण का रूप लेकर देखे जाते रहे हैं तो वे कभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव अपने कई अलग अलग रूप में भी देखे जाते रहे हैं। तेज प्रताप यादव अक्सर कृष्ण का रूप का धारण कर बांसुरी बजाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं तो कभी पटना की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए भी देखे जाते हैं।

गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासे के बाद आगे आए तेज प्रताप, कहा- 'AI तस्वीरों का इस्तेमाल कर...'
गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासे के बाद आगे आए तेज प्रताप, कहा- ‘AI तस्वीरों का इस्तेमाल कर…’

सोशल मीडिया पर रहते हैं लगातार एक्टिव

तेज प्रताप यादव अक्सर अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मां राबड़ी देवी और पिता लालू यादव के साथ फोटो पोस्ट करते रहे हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने अपनी जिम करते हुए फोटो भी पोस्ट कर खुद को स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरुकता को भी प्रदर्शित किया हैं। अगर आप तेज प्रताप यादव का सोशल मीडिया अकाउंट देखें तो उनका सबसे अधिक फोटो वीडियो धार्मिक कामों में लीन रहने का ही दिखेगा।

Goal 6 22Scope News

ऑपरेशन सिंदूर में जाने की मांगी थी अनुमति

तेज प्रताप यादव अक्सर मथुरा और वृन्दावन भी जाते रहते हैं और खुद को कृष्ण भक्त कहते हैं। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव राजनीति में भी लगातार एक्टिव रहे हैं। अभी हाल ही में तेज प्रताप यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पायलट के वेश में अपना फोटो और वीडियो पोस्ट कर भारत सरकार से पाकिस्तान के विरुद्ध ऑपरेशन में भाग लेने की अनुमति भी मांगी थी तो तीन दिन पहले ही उन्होंने सागर किनारे ध्यान की मुद्रा में बैठा हुआ अपना एक वीडियो पोस्ट किया था।

यह भी पढ़ें – Hindu शब्द का मतलब बहुत बड़ा, RSS प्रमुख ने कहा ‘जब भारत का हिंदू मजबूत होगा तब…’

सोशल मीडिया ने दूर कर दिया परिवार और पार्टी से

ये तो तेजप्रताप के उस तेज की कहानी है जिसे वे सोशल मीडिया पर डालकर सुखियां बटोरते रहते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता था की यही सोशल मीडिया एक दिन न सिर्फ उन्हें राजनीति और पार्टी से दूर कर देगी बल्कि उन्हें अपने परिवार से भी दूर होना पड़ेगा।

कल देर शाम जब उन्होंने अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया तो सियासत अपनी भाषा बोलने लगी और महज 24 घंटे के भीतर ही अपनी तस्वीर को कभी तेज ने एआई से जोड़ा तो कभी विपक्ष की करतूत बताया। लेकिन तेज का प्रताप शायद अब धूमिल हो चला है यही वजह है कि पिता लालू ने खुद बड़े बेटे पर कार्रवाई करते हुये तेज को न सिर्फ 6 साल के लिये पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है बल्कि परिवार से बाहर कर दिया है। यकीन मानिये यह ब्रेक नहीं है, बल्कि लालू परिवार के लिये एक भटकाव है जिसपर अभी राजनीति होनी बांकी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –   तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाले जाने पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- ‘हम इसको नहीं कर सकते बर्दाश्त…’

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...

 GPS Tracking System: हजारीबाग में 80 लाख की शराब लूट और...

हजारीबाग के चौपारण में 80 लाख की शराब लूट और ट्रक चालक की संदिग्ध हत्या पर झारखंड शराब व्यापारी संघ ने चिंता जताई। GPS...