Pakur : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी नहर से हटाई गई पक्की दुकान

Pakur : जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए डीसी ऑफिस मोड़ के समीप सरकारी सिचाई कैनाल पर बनी एक पक्की दुकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर की गई, जिसमें एसडीओ साइमन मरांडी के नेतृत्व में प्रशासनिक दल और पुलिस बल शामिल थे। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद रहे कई अधिकारी
अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद रहे कई अधिकारी

अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर अंचल अधिकारी भागीरथ महतो, नगर प्रशासन के अमरेंद्र चौधरी तथा अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। यह दुकान सरकारी नहर की जमीन पर गैरकानूनी रूप से बनाई गई थी और वर्षों से व्यापारिक केंद्र के रूप में उपयोग हो रही थी।

Pakur : लोगों ने की पहल की सराहना 

प्रशासन की मंशा डीसी ऑफिस मोड़ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने की है। इस क्रम में अतिक्रमण की सूचना मिलने पर उपायुक्त ने कार्रवाई का आदेश दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए। कई लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और भविष्य में सरकारी भूमि की नियमित निगरानी की मांग की। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में कई जगहों पर इसी तरह सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है, जिससे न सिर्फ सौंदर्य पर असर पड़ता है बल्कि यातायात में भी बाधा उत्पन्न होती है।

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...