JMM नेता को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, इस मामले में मिली जमानत

रांची. जेल में बंद JMM नेता अंतु तिर्की को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। अंतु तिर्की के साथ-साथ इरशाद अख्तर, अफसर अली और मोहम्मद इरशाद को भी जमानत मिली है। बता दें कि, जमीन घोटाला मामले में सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

पिछले साल ईडी ने JMM नेता को किया था गिरफ्तार

इससे पहले हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। ईडी ने 17 अप्रैल 2024 को छापेमारी के बाद अंतु तिर्की और इरशाद अख्तर गिरफ्तार किया था। वहीं अफसर अली को ईडी ने 13 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार किया था, 9 मई 2024 को मोहम्मद इरशाद को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के निलंबित राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतु तिर्की, सद्दाम, अफसर अली, तापस घोष समेत 10 आरोपियों के खिलाफ ईडी चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...