मैट्रिक में Ranchi जिला टॉपर तहरीन फातिमा को डीसी ने किया सम्मानित…

Ranchi : रांची जिले की होनहार छात्रा तहरीन फातिमा ने मैट्रिक परीक्षा में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल रांची जिले में टॉप किया, बल्कि पूरे राज्य में पांचवां स्थान हासिल कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल का नाम रोशन किया है। उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला प्रशासन द्वारा उसे और उसके माता-पिता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- Chatra Murder : शादी के बीच में फायरिंग, गोली लगने से युवक की दर्दनाक मौत, बारात में नाचने को… 

Ranchi : माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

रांची उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने तहरीन फातिमा को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया, वहीं उसके माता-पिता को शॉल ओढ़ाकर उनकी मेहनत और समर्पण को सलाम किया। तहरीन एक सामान्य परिवार से आती है, जहां उसके पिता अब्दुल रहमान ठेले पर कपड़ा बेचते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाया और आगे बढ़ने का अवसर दिया।

Ranchi जिला टॉपर के परिजनों को भी किया गया सम्मानित
Ranchi जिला टॉपर के परिजनों को भी किया गया सम्मानित

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : 100 करोड़ के शराब घोटाले में बाबूलाल का बड़ा बयान, सीएम हेमंत सोरेन की भूमिका पर उठाए ये गंभीर सवाल… 

सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त ने कहा, “यह उपलब्धि सिर्फ तहरीन की नहीं, पूरे रांची जिले की है। बेटियों को आगे बढ़ाने की यही असली मिसाल है।” उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब हर बेटी को ऐसे ही सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : घर में घुसकर हथियार के बल पर रंगदारी, महिला से छेड़खानी, मामला दर्ज…

उपायुक्त ने शिक्षकों के योगदान की सराहना की

तहरीन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उसके स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सिस्टर विक्टोरिया, शिक्षिका सिस्टर सुनीता लकड़ा और शिक्षक एंथोनी तिग्गा भी मौजूद थे। उपायुक्त ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह परिणाम सभी के सामूहिक प्रयास का नतीजा है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : झोपड़ीनुमा मकान में काला काम! मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियारों का जखीरा बरामद… 

इस दौरान जब तहरीन को सम्मानित किया गया, तो उसके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देशित किया कि तहरीन के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग दिया जाए।

ये भी पढ़ें- Bokaro : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की फिसली जबान, पीएम मोदी पर कर दी ये अभद्र टिप्पणी… 

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं, कोचिंग सपोर्ट और स्कॉलरशिप जैसी योजनाओं का लाभ तहरीन जैसी होनहार बेटियों तक जरूर पहुंचे, ताकि वे आगे की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न महसूस करें।

जरुर पढ़ें- Bokaro : अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में… 

जरुर पढ़ें- Pakur : सड़क किनारे युवक का शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

जरुर पढ़ें- Giridih Crime : बगोदर में ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, इलाके में दहशत का माहौल… 

जरुर पढ़ें- Khunti : जब तक तोड़ेगा नहीं तबतक छोड़ेगा नहीं! 56 की उम्र में चार बच्चों के पिता ने पास की मैट्रिक परीक्षा…

जरुर पढ़ें- Giridih में ACB की बड़ी कार्रवाई, रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंहेहाथ धराया…

 

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...