सासाराम : लाठी डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध महिला की हत्या

रोहतास : नौहट्टा थाना के पीपरडीह गांव में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला रामपतिया कुंवर को लाठी-डंडों से पीटकर औऱ गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप गोतिया-पट्टीदारों पर लगा है. दो परिवारों कर बीच संपत्ति का पुराना विवाद चल रहा था. उसी जमीन के बंटवारे के विवाद में हरिद्वार सिंह के परिवार के लोगों से 8 महीना पहले भी झगड़ा हुआ था. उसी जमीन के झगड़े की रंजिश में वृद्ध महिला की हत्या हुई है. मृतक का पुत्र अनिल सिंह खरवार ने बताया कि हरिद्वार सिंह और उसके बेटों ने मिलकर उसकी मां की गला दबाकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा कि बुजुर्ग महिला का पुत्र जब तालाब पर मछली की रखवाली करने गया हुआ था तभी उसकी मां घर पर अकेली थी. उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार की है.

रिपोर्ट : दयानंद

बहू के बॉल पर सास ने जमाया चौका, सास की तेजी के आगे हांफती नजर आयी बहुएं

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...