Crime : राजधानी में लाठी से पीटकर महिला की हत्या, आरोपी फरार

रांचीः राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र के हुरहुरी में लाठी से पीटकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम बिरसी देवी बताया जा रहा है यह करीब 60 वर्ष की थी। इस हत्या का आरोप मृतक के देवर और भतीजे पर लगा लगा है।

महिला की हत्या –  घटना के बाद से आरोपी फरार है

हत्या के बाद से ही आरोपी फरार बताये जा रहे है। जानकारी के अनुसार मृत महिला और देवर के बीच आपसी विवाद को लेकर हमेशा ही झगड़े होते रहते थे। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़ा मारपीट में बदल गया।

जिसके बाद देवर ने भतीजे के साथ मिलकर महिला के सर पर लाठी से जोरदार हमला कर दिया। जिसके कारण महिला की बेहोश होकर नीचे गिर गई। जिसके बाद घरवालों तथा पड़ोसियों ने मिलकर घायल महिला को इलाज के लिए रिम्स लाया गया।

रिम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रातू पुलिस की टीम मृतक महिला के घर पहुंची और वहां पहुंचते ही घटना की जांच में जुट गई है।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...