राजधानी पटना में Firing मामले में 4 को पुलिस ने दबोचा, 2 ने किया सरेंडर

पटना: राजधानी पटना में बीते 24 मई को बुद्धा कॉलोनी और एस के पूरी थाना क्षेत्रों में Firing मामले में अब तक चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि दो बदमाशों ने खुद ही सरेंडर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि बोरिंग कैनाल रोड में Firing मामले में पुलिस ने आशीष और निशान नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जबकि बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहा के समीप Firing मामले में पुलिस ने आदित्य और मनीष नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं एस के पुरी थाना क्षेत्र में Firing मामले में दो अन्य बदमाश शिबू और रोहित ने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

यह भी पढ़ें – BPSC ने जारी की 71वीं संयुक्त परीक्षा की अधिसूचना, आवेदन के साथ ही जानें परीक्षा की तिथि

उन्होंने बताया कि बोरिंग रोड चौराहा के समीप फायरिंग मामले में अभी कुछ बदमाश फरार चल रहे हैं जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बता दें कि बीते 24 मई की अहले सुबह बोरिंग रोड चौराहा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम हवाई फायरिंग की तो शाम में बिना नंबर प्लेट के स्कार्पियो सवार बदमाशों ने भी फायरिंग की। मामले में कई पुलिसकर्मी को सस्पेंड भी किया गया वहीं पुलिस मुस्तैदी से घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई थी। पुलिस ने दोनों फायरिंग मामले में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया तो दो ने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Lalu यादव हैं तो हम भी…, तेज प्रताप प्रकरण में अब सामने आये अनुष्का के मामा ने दे दी बड़ी चेतावनी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...