मुजफ्फरपुर : किसान, मजदूर और युवा जन संवाद कार्यक्रम के तहत रविवार को राज्य के पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार कांटी क्षेत्र के कई गांव में जन संवाद चलाकर लोगों की समस्या को सुना। मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर कई समस्याओं का निदान भी कराया। इस क्रम में कुमार ने क्षेत्र के कांटी स्टेशन टोला, बिशनपुर सुमेर और सदादपुर आदि गांव में जन संवाद चलाया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्या रखा।

अजीत कुमार ने कार्यालय में समस्याओं का त्वरित निदान नहीं होने सहित कई सवाल खड़ा किया
जन संवाद कार्यक्रम में लोगों ने मुख्य रूप से विद्युत समस्या, पेयजल की समस्या, सड़कों की जर्जरता और अंचल कार्यालय में समस्याओं का त्वरित निदान नहीं होने सहित कई सवाल खड़ा किया। अजीत कुमार ने लोगों के समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना एवं उसके निदान के लिए शीघ्र ही वरीय अधिकारियों से बात कर निदान कराने की बात कही। इस मौके पर कुमार ने लोगों से आपसी सद्भाव व भाईचारा को मजबूत बनाने का भी अपील किया। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें त्वरित मिले इसके लिए पहल करने का भी अपील किया।
यह भी देखें :
आप चिंता न करें आप सभी की लड़ाई को लड़ने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं – अजीत कुमार
उन्होंने लोगों को आस्वस्त करते हुए कहा कि आप चिंता न करें आप सभी की लड़ाई को लड़ने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया इंद्र मोहन झा ने किया। इस अवसर पर प्रकाश कुमार यादव, सोनू यादव, दिलीप यादव, मंकू पाठक, अनिल पंडित, मुकेश शाह ,गणेश साह, चंदन पासवान, रंजीत राम, संजय छायाकार, समोद उमेश कुमार निराला, प्रभाकर चौधरी, सोनेलाल चौधरी, गौरव कुमार, रामबरन पासवान, जनक पंडित, नरेश प्रजापति, सुरेंद्र माझी, अमर बादशाह, राजकुमार शाह, रवि शाह, रामनरेश राम और अनिल चौधरी आदि ने मुख्य रूप से अपनी भूमिका निभाया।

यह भी पढ़े : चंदेश्वर चंद्रवंशी का बड़ा बयान, कहा – CM नीतीश ने अतिपिछड़ों को दी असली पहचान
Highlights



















