क्या राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है बिहार, चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मांग

Patna- बिहार विधान सभा चुनाव के बाद हाशिये पर चल रहे चिराग पासवान ने जहरीली शराब से हो रही लगातार मौत के बाद राज्य में राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिख कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.chairaga pawan 1 22Scope News

राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में चिराग पासवान ने लिखा है कि जहरीली शराब से राज्य में गरीब तबकों की मौत काफी चिंताजनक और व्यथित करने वाली है. यह पूर्ण रुप  में प्रशासनिक लापरवाही और प्रशासनिक मिलीभगत का नतीजा है. खुद मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग की जिम्मेवारी है, लेकिन इन घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है. स्थिति इतनी खराब हो गई है कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में जहरीली शराब से मौत के बाद अपराधियों द्वारा युवक को गोली मार दी जाती है. इस परिस्थिति में राज्यपाल से निवेदन है कि राज्य और राज्यवासियों के हित में तत्काल राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाय.

यहां बता दें कि अपने को प्रधानमंत्री  मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान ने एनडीेए में रहने के बावजूद नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर बयानबाजी की थी. कहा यह भी जाता है कि चिराग पासवान का एनडीए से अलग होकर लड़ने से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को कई सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था. तब से ही  चिराग बिहार की राजनीति में अलग थलग पड़े हुए है. खुद उनकी पार्टी दो भाड़ में बंट गई है. और उनके चाचा केन्द्र सरकार में मंत्री बने हुए है, लेकिन चिराग को न तो केन्द्र में जिम्मेवारी मिली और न ही वह अपनी पार्टी को एकजुट रख पाए

राष्ट्रपति चुनाव में 4800 MP-MLA करेंगे वोट, आंकड़ों के जरिए समझिए

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...