नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, SDRF की टीम कर रही खोजबीन

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां नहाने के क्रम में दो युवक डूबे। मौके पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम पहुंचकर डूबे हुए दोनों लापता युवक की नदी में खोजबीन कर रही है। परिजनों में चीख पुकार मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मथौली पुल का है जहां उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए तीन दोस्त नदी में नहाने की योजना बनाई। तीन दोस्तों में दो दोस्तों ने अपनी मोबाइल तीसरे दोस्त को थमा दी और बोला कि तुम वीडियो बनाओ हम नहाने नदी में जा रहे हैं। मोबाइल देकर दो दोस्त नदी में कूद गए और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गए। डूबते हुए देखकर अचानक तीसरा दोस्त जोर-जोर से हल्ला करने लगा।

LN Mishra 1 22Scope News

ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तबतक दोनों युवक गहरे पानी में डूब चुके थे

आपको बता दें कि वहीं बगल में बैठे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तबतक दोनों युवक गहरे पानी में डूब चुके थे और अभी तक लापता है। सूचना पर 112 टीम की पुलिस मौके पर पहुंची एवं एसडीआरएफ द्वारा नदी में दोनों लापता युवक को खोजने में जुटी हुई है। डूबे हुए युवक की पहचान काली बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत उतरवारी पोखरा निवासी रौशन पटेल (16 साल) एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत परबतिया टोला निवासी कुलदीप कुमार (17 साल) के रूप में हुई हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि हम पुल पर ही खड़े थे तभी तीनों बच्चे नदी में नहाने के लिए आए। उसमें से दो युवक नदी में नहाने के लिए तीसरे दोस्त को मोबाइल देकर नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वे दोनों नदी में डूब गए।

यह भी पढ़े : गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे 4 युवक, लोगों ने दो को बचाया दो अब तक…

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...