गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबे 4 युवक, लोगों ने दो को बचाया दो अब तक…

पटना: राजधानी पटना से सटे मनेर में बीती शाम गंगा स्नान के दौरान चार युवक डूब गये। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दो को किसी तरह बचा लिया जबकि दो का अब तक कोई पता नही चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर और देर शाम से ही दोनों युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। घटना मनेर के गौरेया स्थान के समीप गंगा घाट की है। बताया जा रहा है कि दो दर्जन से अधिक युवक होमगार्ड और बिहार पुलिस के लिए फिजिकल की तैयारी करने गंगा घाट के समीप आते हैं।

यह भी पढ़ें – पूर्व के विवाद में अधेड़ की हत्या, 24 घंटे में दो हत्याओं से दहला नालंदा

इस दौरान युवक गंगा नदी में स्नान करने लगे जिसके बाद चार युवक डूबने लगे। उन्हें डूबते देख वहां मौजूद युवकों ने दो युवक को किसी तरह बचा लिया जबकि दो अन्य का कोई पता नहीं चल सका। दोनों लापता युवकों की पहचान नागा टोला निवासी रौशन कुमार और नीलकंठ टोला निवासी विकास के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं स्थानीय गोताखोर दोनों को तलाशने में जुटे हुए हैं। घटना की सूचना के बाद स्थानीय अंचलाधिकारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ और गोताखोर की मदद से दोनों की तलाश में शनिवार को भी जुटे हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अवैध संबंध में पत्नी करना चाहती थी पति की हत्या, पति ने उठाया दो-दो खौफनाक कदम…

पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Greenfield Satellite Township Bihar: डेटा आधारित प्लानिंग से विकसित होगी सैटेलाइट...

Greenfield Satellite Township Bihar, पटना: बिहार में आधुनिक और सुनियोजित शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग...

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...