Ranchi Murder : महिला की धारदार हथियार से काटकर निर्मय हत्या, आरोपी पति फरार…

Ranchi Murder : राजधानी रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। यह जघन्य वारदात तेज धारदार हथियार से अंजाम दी गई, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान अनवरी खातून के रुप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस… 

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Ranchi Murder : घटना के बाद आरोपी के घर में तोड़फोड़
Ranchi Murder : घटना के बाद आरोपी के घर में तोड़फोड़

हत्या का आरोप मृतक के पति पर लगा है जो कि हत्या के बाद से ही फरार है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर नगड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Cabinet Meeting : झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर… 

Ranchi Murder : पति की दूसरी शादी के बाद से नाराज थी पत्नी

प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पति की दूसरी शादी के कारण परिवार में तनाव बना हुआ था, जो इस हत्या की मुख्य वजह हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Band पर गरमाई सियासत, बाबूलाल का सीएम हेमंत पर बड़ा हमला… 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—-

Simdega : खाट पर सिस्टम! प्रसव पीड़िता को खाट पर लादकर पहुंचाया गया अस्पताल 

Jamshedpur : अवैध हथियारों की डीलिंग करते रंगे हाथ धराए तीन युवक, लोडेड पिस्टल और… 

Giridih Crime : नजर हटी और गाड़ी गायब! बाइक उड़ाने वाले गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद… 

JEE Advanced Result 2025 : झरिया की आश्का बराइक ने बिना कोचिंग के JEE एडवांस्ड में पाई 1028वीं रैंक… 

Jamshedpur : युवक की बेरहमी से हत्या, गली में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस… 

Jharia Damodar Incident : दामोदर नदी में डूबे दो दोस्त, एक शव बरामद दूसरे की तलाश जारी… 

Bokaro : JBKSS का नेता बताकर ट्रक चालकों से रंगदारी मांगते दो धराए, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे… 

रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को मिला राष्ट्रीय सम्मान, झारखंड...

रांची: झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व की बात है कि रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया...

पिस्टल लहराने वाला मानसिक पीड़ित युवक का एनकाउंटर, दारोगा पर तान...

आरा : बिहार के भोजपुर में पुलिस के सामने पिस्टल लहराने वाले मानसिक पीड़ित युवक को पुलिस ने गोली मारी है। पैर में गोली...

मनतोरनी देवी हत्याकांड का खुलासा, रील से शुरू हुआ विवाद, अवैध...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में चर्चित मनतोरनी देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...