Simdega : खाट पर सिस्टम! प्रसव पीड़िता को खाट पर लादकर पहुंचाया गया अस्पताल

Simdega : सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड अंतर्गत डुमरिया पंचायत के मारिकेल गांव में एक बार फिर सरकारी सिस्टम की लापरवाही एक तरह से ‘संविधानिक अपराध’ बनकर सामने आई है। सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में 22 वर्षीय प्रसव पीड़िता सुशांति बागे को ग्रामीणों ने खटिया पर लादकर तीन किलोमीटर तक मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Crime : अंधेरी रात में सेंधमारी, फोर्स मोटर्स शोरूम में शीशा तोड़कर इतने का सामान ले उड़े चोर… 

गांव में सड़क तो दूर, मोबाइल नेटवर्क भी नहीं

घटना शनिवार की है जब गर्भवती सुशांति को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव में सड़क तो दूर, मोबाइल नेटवर्क भी नहीं था, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह पास के सहिया को खबर दी, फिर डुमरिया मुखिया लुथर भुइंया और रौतिया समाज के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह को सूचित किया गया।

ये भी पढ़ें- Giridih Incident : बड़ा हादसा: मरम्मत के दौरान दीवार गिरने से दबकर बच्चे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर… 

Simdega : तीन किलोमीटर तक खटिया पर उठाकर ले गए ग्रामीण

दोनों सामाजिक प्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से महिला को तीन किलोमीटर तक खटिया पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। महेश सिंह ने अपने निजी वाहन से कुछ दूरी तक महिला को पहुंचाया और फिर स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. मनोरंजन कुमार से संपर्क कर एंबुलेंस मंगवाई। अंततः महिला को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- Jharia Damodar Incident : दामोदर नदी में डूबे दो दोस्त, एक शव बरामद दूसरे की तलाश जारी… 

यह घटना केवल एक लापरवाह व्यवस्था की नहीं, बल्कि उस ‘संवेदनहीन अपराध’ की गवाही है, जो विकास के नाम पर ग्रामीणों को आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखता है। सवाल यह है कि जब सरकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचने का दावा करती हैं, तो फिर मारिकेल जैसे गांव आज भी क्यों खटिया पर ही निर्भर हैं?

ये भी जरुर पढ़ें-

1- Dhanbad : दामोदर नदी में नहाने गए पांच छात्रों में दो की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी… 

2- Ranchi Crime : तैमारा घाटी में पुलिस ने पकड़ी गौ-तस्करी, वाहन सहित चालक गिरफ्तार… 

3- Giridih : डैम में अज्ञात युवती का तैरता हुआ शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी… 

4- Bokaro : लिफ्ट देने के नाम पर ठगी करने वाले चार ठग गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा… 

5- Gumla Murder : डोभा के पास खून से लतपथ मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस… 

6- Koderma : मच गई सनसनी: कब्र खोदकर निकाला गया बच्चे का शव, अब जांच में जुटी पुलिस… 

7- Jamtara Crime : मचा हड़कंप: अवैध बालू का काला कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर सहित… 

8- Ranchi : मांडर की बेटी रेखा तिर्की बनी मिसाल, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दिया एक लाख का चेक… 

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...