मेयर आशा लकड़ा ने सामूहिक दुष्कर्म के पीड़ित परिवार वालों से की मुलाकात, कहा- दोषी को मिले सजा

चान्हो (रांची) : पिछले दिन हुए चान्हो के मदरसा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मंगलवार को रांची की मेयर आशा लकड़ा ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली और पुलिसिया कार्रवाई के बारे में भी जाना.

परिवार वालों को ढाढ़स बंधाते हुए आशा लकड़ा ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. शर्मसार करने वाली घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उन्हें ट्रायल कोर्ट चलाकर फौरन सजा मिलनी चाहिए. परिवार के हक की लड़ाई में हम लोग साथ खड़े हैं.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि लड़की को इंसाफ मिलना चाहिए. इंसाफ की लड़ाई लड़ने में हम लोग पीछे नहीं रहेंगे. सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस, जेएमएम की गठबंधन सरकार में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है. लोगों के मन से भय दूर हो चुका है. दिनदहाड़े आए दिन बलात्कार, मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही है. सरकार कानून-व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करे. और लड़की के परिजनों को सुरक्षा मिले.

बता दें कि चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली में रविवार की सुबह तीन लड़कियों को मॉर्निंग वॉक के दौरान कार सवार अपराधियों ने खींच कर कार में बैठाने की कोशिश की. इस दौरान कार सवार अपराधियों ने लड़कियों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की. इस बीच दो लड़की तो किसी प्रकार भाग कर अपने घर पहुंच गई, लेकिन एक लड़की कार सवार अपराधियों के हाथ लग गई.

लड़की को जबरन कार में बैठा कर राजधानी रांची की ओर ले जाया गया, जहां किसी सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस बीच अपराधियों को ख्याल आया कि उनका मोबाइल कहीं गिर गया है. अपराधियों ने टेढ़ी पुल के पास गाड़ी रोकी और मौका पाकर लड़की अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रही. इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था.

हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. वहीं अपहरण में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है.

रिपोर्ट : इल्ताफ अंसारी

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

PMCH के कैंसर वार्ड में रोज 70 से 80 मरीजों का...

पटना: बिहार के सबसे प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में कैंसर मरीजों के इलाज की सुविधाओं का विस्तार...

Jharkhand Train Cancelled: कोहरे के कारण 1 दिसंबर से कई ट्रेनें...

 सर्दियों में कोहरे के कारण रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से बंद...

Jharkhand SIR: झारखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने से निर्वाचन...

झारखंड में SIR के दौरान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने के मामले सामने आए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जांच और...