मेयर आशा लकड़ा ने सामूहिक दुष्कर्म के पीड़ित परिवार वालों से की मुलाकात, कहा- दोषी को मिले सजा

चान्हो (रांची) : पिछले दिन हुए चान्हो के मदरसा में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित परिवार से मंगलवार को रांची की मेयर आशा लकड़ा ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिवार वालों से घटना की जानकारी ली और पुलिसिया कार्रवाई के बारे में भी जाना.

परिवार वालों को ढाढ़स बंधाते हुए आशा लकड़ा ने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. शर्मसार करने वाली घटना में जो भी लोग दोषी हैं, उन्हें ट्रायल कोर्ट चलाकर फौरन सजा मिलनी चाहिए. परिवार के हक की लड़ाई में हम लोग साथ खड़े हैं.

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि लड़की को इंसाफ मिलना चाहिए. इंसाफ की लड़ाई लड़ने में हम लोग पीछे नहीं रहेंगे. सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस, जेएमएम की गठबंधन सरकार में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है. लोगों के मन से भय दूर हो चुका है. दिनदहाड़े आए दिन बलात्कार, मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही है. सरकार कानून-व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करे. और लड़की के परिजनों को सुरक्षा मिले.

बता दें कि चान्हो थाना क्षेत्र के महुआटोली में रविवार की सुबह तीन लड़कियों को मॉर्निंग वॉक के दौरान कार सवार अपराधियों ने खींच कर कार में बैठाने की कोशिश की. इस दौरान कार सवार अपराधियों ने लड़कियों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ने की कोशिश की. इस बीच दो लड़की तो किसी प्रकार भाग कर अपने घर पहुंच गई, लेकिन एक लड़की कार सवार अपराधियों के हाथ लग गई.

लड़की को जबरन कार में बैठा कर राजधानी रांची की ओर ले जाया गया, जहां किसी सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस बीच अपराधियों को ख्याल आया कि उनका मोबाइल कहीं गिर गया है. अपराधियों ने टेढ़ी पुल के पास गाड़ी रोकी और मौका पाकर लड़की अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रही. इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया था.

हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है. वहीं अपहरण में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है.

रिपोर्ट : इल्ताफ अंसारी

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...