हजारीबाग आया बीएसएफ जवान का शव, दिल्ली में रोड एक्सीडेंट में हुई थी मौत

हजारीबाग : सदर प्रखंड के अमनारी निवासी मनोज पासवान का दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. मनोज पासवान के भाई ने बताया गया कि मनोज हेड क्वार्टर नोएडा में पदस्थापित थे. वहीं पर अपने परिवार के साथ रहते थे.

hazaribagh 1 22Scope News

बुधवार की अहले सुबह उलका शव दिल्ली से हजारीबाग उनके गांव अमनारी लाया गया, जहां उनकी अंतिम विदाई के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. शव के साथ पहुंचे बीएसएफ के कमांडेंट गजानंद ने बताया कि सोमवार को मेडिकल जांच के लिए नोएडा से दिल्ली एंबुलेंस से जा रहा था. शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास एंबुलेंस का ड्राइवर साइड का पहिया जाम हो जाने के कारण एंबुलेंस डिवाइडर से जा टकराई. डिवाइडर से गाड़ी टकराने के बाद पीछे का गेट खुल गया और यह घटना घटी. जिसमें मनोज पासवान और एक यूपी का जवान की मौके पर ही मौत हो गई.

मनोज की वर्ष 2010 में बीएसएफ में सिपाही के पद पर नौकरी हुई थी. वो 165 बटालियन में तैनात थे. बुधवार को उनका शव दिल्ली से उनके गांव अमनारी लाया गया, जहां सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया.

बता दें कि शास्त्री पार्क इलाके में मरीज को अस्पताल लेकर जा रही बीएसएफ की एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई थी. जिससे हादसे में दो जवानों की मौत हो गई, तीन जवान घायल हो गए थे.

रिपोर्ट : आशीष

https://22scope.com/new-delhi/agreement-reliance-brands-tods/

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...