युवा JDU प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास के लिए की थी CM से मांग, कार्रवाई पर जताई ख़ुशी…

पटना: हिलसा विधानसभा क्षेत्र से युवा JDU के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ने बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान युवा JDU प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा था, जिसमें हिलसा विधानसभा क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और आवश्यकताओं को रेखांकित किया गया था।

मांग पत्र में हिलसा के असाढ़ी में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, हिलसा में पारा मेडिकल, फार्मेसी कॉलेज, जीएनएम, एवं एएनएम संस्थान की स्थापना, हिलसा में एक महिला कॉलेज की स्थापना, हिलसा में पशु आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थापना, हिलसा में एक सर्किट हाउस की स्थापना, पटना से बिहारशरीफ भाया हिलसा – थरथरी – नूरसराय, पटना से गया जी भाया हिलसा – इस्लामपुर एवं पटना से राजगीर भाया हिलसा – इस्लामपुर रूट पर सरकारी बस का परिचालन करने, हिलसा में हलधर महोत्सव की शुरुआत करने, परवलपुर प्रखंड के पिलीच में माँ मनसा देवी मंदिर में आयोजित होने वाले मेले को राजकीय दर्जा देने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें – अब चुनाव बाद डाटा के लिए नहीं करना होगा इंतजार, चुनाव आयोग ने…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास कुमार के द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित विभाग को अग्रसारित करवाई हेतु निर्देशित किया था। युवा JDU प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी, यह मुलाकात “बेहद प्रेरणादायक और ऊर्जा” देने वाला था। मैंने अबतक अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया है और आगे भी जनहित में इसी तरह प्रयास करता रहूँगा।

युवा JDU प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी के सहयोग से हिलसा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई रेखाएँ खिंचेगी और स्थानीय जनमानस को इसका लाभ मिलेगा। इस मुलाकात को लेकर स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है और लोगों को उम्मीद है की जल्द ही इन मांगों को धरातल पर उतारा जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  PIB पटना के कर्मियों ने ली शपथ ‘नहीं यूज करेंगे प्लास्टिक’, परिचर्चा के दौरान…

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...