पटना के कंकड़बाग इलाके में सड़क चौड़ीकरण से सुविधाजनक होगा आवागमन- नितिन नवीन

पटना के कंकड़बाग इलाके में सड़क चौड़ीकरण से सुविधाजनक होगा आवागमन। पटना और मुजफ्फरपुर में बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए 23 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी: मंत्री नितिन नवीन

पटना: पटना और मुजफ्फरपुर में रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार दो परियोजनाओं के लिए कुल 23 करोड़ की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी। इस राशि से सड़क के जीर्णोद्धार से लेकर उसके चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जायेगा। विभाग की ओर से पटना के लिये 6.67 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है तो वहीं, मुजफ्फरपुर के लिए 16.40 करोड़ खर्च किये जायेंगे।

इस संबंध में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि नई राजधानी पथ प्रमंडल, पटना अंतर्गत कंकड़बाग रोड नंबर 2 से कंकड़बाग रोड नंबर 4 वाया केन्द्रीय विद्यालय तक पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु 6.68 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है। कंकड़बाग इलाका पटना का घनी आबादी वाले इलाकों में से एक है। ऐसे में शहरवासियों को सुविधाजनक आवागमन मिले इसके लिए सरकार द्वारा कंकड़बाग को लगातार व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की गयी है।

यह भी पढ़ें – एक वर्ष से निलंबित पुलिसकर्मी के घर में AK 56 और इंसास राइफल, छापेमारी में पहुंची STF पर…

मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाले लोगों को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग

मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इसके अलावा विभाग द्वारा मुजफ्फरपुर अंतर्गत माड़ीपुर पावर हाउस चौक से सकरी पथ में कार्य हेतु 16.40 करोड़ के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। इससे जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने, जाम की समस्या को दूर करने तथा आम जनता के आवागमन को सुगम बनाने में सहूलियत होगी। माड़ीपुर पावर हाउस चौक से सकरी तक सड़क के जीर्णोद्धार से मुजफ्फरपुर से पटना जाने वाले लोग इसे वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग कर पाएंगे।

मंत्री ने कहा कि राज्य के अलग-अलग जिलों में सड़कों के चौड़ीकरण एवं जीर्णोद्धार के माध्यम से विकास की दिशा में प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार प्रदेशवासियों को आवागमन में कोई असुविधा ना हो इसके लिए पूरी तरह से संवेदनशील है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  जनता का काम नहीं करने वाले दो अधिकारी हो चुके हैं निलंबित, मंत्री ने कहा ‘नहीं बर्दाश्त की जाएगी…’

पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...