झाझा नगर परिषद् में कबीर अंत्येष्टि योजना में लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा

जमुई : जमुई जिले के झाझा नगर परिषद् में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। कबीर अंत्येष्टि योजना में लाखों रुपए का फर्जीवाड़ा किया गया है। आरोप है कि बीपीएल गरीब मृतक परिवारों के लिए मिलने वाले तीन हजार रुपए की राशि का अवैध निकासी की गई है। इस मामले में 17 महीने से जांच चल रही है। नगर परिषद् चेयरमैन ने भी गड़बड़ी होने की बात मानी है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कौन-कौन जांच के घेरे में हैं और कौन फंसेंगे। कबीर अंत्येष्टि योजना एक सरकारी योजना है। जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को तीन हजार रुपए की राशि दी जाती है।

Goal 22Scope News

नगर परिषद् की भूमिका पर सवाल

नगर परिषद् की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर कैसे यह फर्जीवाड़ा हुआ और किन लोगों की मिलीभगत से यह घोटाला किया गया। जांच में कौन-कौन दोषी पाए जाएंगे, यह देखना होगा। अब देखना होगा कि जांच में क्या निकलता है और कौन-कौन दोषी पाए जाते हैं। नगर परिषद् के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

यह भी देखें :

ब्रह्मदेव प्रसाद की रिपोर्ट

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...