मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग में निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गर्दनीबाग में निर्माणाधीन ऑफिसर्स इनक्लेव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 10 मंजिला भवन का जायजा लिया। 9वें फ्लोर पर बने फ्लैट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फ्लैट के विभिन्न भागों किचन, स्टोर रूम, ड्राइिंग रूम, डायनिंग रूम और बेडरूम को देखा। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री छत पर गए और छत से पूरे परिसर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे परिसर को साफ-सुथरा एवं हरा-भरा रखें। छत पर सोलर प्लेट लगाये ताकि सौर ऊर्जा का उत्पादन हो सके और यहां की बिजली की जरूरतों को भी पूर्ण किया जा सके।

goal 22Scope News

इस 10 मंजिला भवन का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें ताकि इसमें अधिकारियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सके – CM

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस 10 मंजिला भवन का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें ताकि इसमें अधिकारियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि फ्लैट के आगे जब पार्क बन जाएगा तब इस क्षेत्र का दृश्य और सुंदर लगेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Nitish Inp 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन, परिसर का किया निरीक्षण

यह भी देखें :

Jio IPO Applications Record: Jio IPO ने रचा इतिहास, आवेदन 1...

Jio IPO Applications Record: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने भारतीय शेयर बाजार में आवेदन संख्या का नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार...

Bihar News: मर्चा चूड़ा के कारोबार से किशन कुमार ने बनाई...

Key Highlightsपश्चिम चंपारण के किशन कुमार शिव शक्ति चूड़ा उद्योग के माध्यम से मर्चा चूड़ा का कारोबार कर रहे हैं। वर्ष 2023 में...

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...