सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत, ट्रैफिक थाना में थे तैनात

भोजपुर: भोजपुर में ट्रक और एक कार की सीधी टक्कर में एक दारोगा की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना आरा बक्सर नेशनल हाईवे पर शाहपुर थाना क्षेत्र के इटवां गांव मोड़ के समीप की है जहां शनिवार की सुबह एक ट्रक और एक कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए जबकि ट्रक और कार चालक जख्मी हो गये।

Goal 6 22Scope News

स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां रास्ते में ही कार सवार दारोगा ने दम तोड़ दिया। मृतक दारोगा की पहचान बक्सर के सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरो सातों पट्टी निवासी मो जलालुद्दीन के रूप में की गई। वह फ़िलहाल आरा में ट्रैफिक थाना में पदस्थापित थे वहीं जख्मी ट्रक चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला निवासी राजेश कुमार के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें – Congress ने महाराष्ट्र चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, चुनाव आयोग ने कहा ‘जान बुझ कर दोहरा रहे आरोप…’

घटना की जानकारी के बाद मृतक दारोगा के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं जख्मी ट्रक चालक के परिजन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले में भोजपुर एसपी ने बताया कि दारोगा का पार्थिव शरीर नविन पुलिस केंद्र लाया गया जहां अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  …तो बॉर्डर एरिया में हो जायेगा शिक्षकों का ट्रांसफर, ACS ने अधिकारियों को भी चेताया…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग...

भोजपुर : भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बिलौटी गांव में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक भरत तिवारी मामले को लेकर लगातार...

पटना के डालडा गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों की नुकसान,...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना के डालडा गोदाम में भीषण आग लगी है जिसमें करोड़ों...

Jharkhand Liquor Scam: ईडी ने पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे...

झारखंड शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन जारी किया है। रांची स्थित...