मैं बिहार के 243 सीटों पर लडूंगा चुनाव, चिराग ने कहा ‘बिहार बनाऊंगा देश का नंबर 1 राज्य’

भोजपुर: केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को आरा से बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। चिराग ने आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए कई अहम बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने बिहार में चुनाव लड़ने की बात भी की और कहा कि हाँ मैं चुनाव लडूंगा और बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा। मुझे मेरे अपनों ने ही घर और पार्टी से बाहर किया लेकिन बिहार की सारी जनता मेरा परिवार है। मैं अपनों की खातिर चुनाव लडूंगा।

मेरा संकल्प है कि मैं बिहार को देश का नंबर 1 राज्य बनाऊंगा। जब तक मैं बिहार को विकसित राज्य नहीं बना लेता तब तक मैं चैन से नहीं बैठने वाला हूं। मैं बिहार विधानसभा चुनाव कहां से लडूं यह आप सब को तय करना है। मैं बिहार से चुनाव लड़ने का फैसला भी आप सभी पर छोड़ता हूं। विपक्ष के नेता भूल गए हैं कि मैं एक शेर का बेटा हूं और हमेशा मुद्दे की बात करता हूं। मेरा वादा है कि मैं बिहार को आगे ले कर जाऊंगा। मेरा एक ही लक्ष्य है विकसित बिहार, ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’।

LN Mishra 1 22Scope News

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी ने अपने ही कार्यकर्ताओं पर किया संदेह, चुनाव आयोग के जवाब के बाद साध ली चुप्पी

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार अपने मतदाताओं के बीच जा रही हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने की कोशिश भी कर रही है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) ने आरा से चुनावी शंखनाद किया है। उन्होंने आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में नव संकल्प महासभा को संबोधित किया। इस महासभा में भोजपुर, पटना के साथ ही बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर से कार्यकर्ता आरा पहुंचे थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  …तो बॉर्डर एरिया में हो जायेगा शिक्षकों का ट्रांसफर, ACS ने अधिकारियों को भी चेताया…

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...

UltraTech Cement Limited को मिली स्वीकृति, SIPB की 68वीं बैठक में...

पटना : विकास आयुक्त-सह-अध्यक्ष, राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 68वीं बैठक सफलतापूर्वक...