Bokaro : आउटसोर्स कर्मियों का फूटा गुस्सा, काला बिल्ला लगाकर किया काम…

Bokaro : झारखंड सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जारी नियमावली Outsourcing Manual 2025 का लगातार विरोध हो रहा है। आज झारखंड राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ द्वारा निर्धारित चरणबद्ध आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए झारखंड राज्य के सभी आउटसोर्स कर्मचारी सचिवालय से लेकर प्रमंडल/जिला/प्रखंड/अंचल एवं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों तक में काला बिल्ला लगाकर कर्मचारी कार्य करते दिखे।

Bokaro : पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया

कर्मचारियों का कहना है कि इस नियमावली में पूर्व से कार्यरत कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार इसमें संशोधन करते हुए 60 वर्ष तक सेवा सुरक्षा और वित्त विभाग के आलोक में संविदा कर्मियों के समान वेतन भुगतान करने का प्रावधान शामिल किया जाय।

बता दें कि इस नियमावली को सभी ने कर्मचारी विरोधी नियमावली बताया और इसके विरोध में झारखंड के सभी आउटसोर्स कर्मचारियों से भारी संख्या में एकसाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चाहे वो सफाई कर्मी हो, चाहे, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अमीन, चालक, माली, रसोइया, स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी से लेकर तकनीकी कर्मी सभी ने इस बार सरकार से अपनी मांगे मनवाने की ठान ली है।

चरणबद्ध आन्दोलन निम्न प्रकार है:-

1. दिनांक-09, 10 एवं 11 जून 2025 कुल-03 दिन काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे।

2. दिनांक-11 जून, 2025 को संध्या 06ः00 बजे जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला जायेगा।

3. दिनांक-12 जून, 2025 को जिला मुख्यालय (समाहरणालय) के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन।

4. दिनांक- 15 जून, 2025 को राँची में एकदिवसीय राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

Somnath Yatra: श्रद्धालुओं ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन, बोले यह जीवन...

सोमनाथ यात्रा पर पहुंचे 1,150 श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने यात्रा को अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।Somnath...

Bankipur By Election: मंत्री श्रवण कुमार ने NDA उम्मीदवार नीरज कुमार...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और जनता...

बिहार में Rural Development की नई Digital System लॉन्च, घर बैठे...

बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास योजनाओं की निगरानी के लिए सीआरएसएमएफटीएस पोर्टल लॉन्च किया है। अब व्हाट्सएप, मोबाइल ऐप और हेल्पलाइन के जरिए शिकायत...