Giridih: ट्रक ने राहगीर को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Giridih: गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित पांडेडीह के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने राहगीर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडेडीह निवासी राजेश पांडे के रूप में हुई है।

Giridih: ट्रक ने राहगीर को कुचला

घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर आवागमन को बाधित कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंची और आक्रोशित लोगों को उचित मुआवजे का आश्वासन देते हुए समझा बूझकर जाम हटाया।

पंचानंद राय की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...