Gumla: चैनपुर में नशे में धुत युवक ने दो लोगों की लाठी से पीटकर की हत्या, ऐसे पकड़ा गया

Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल पंचायत अंतर्गत सुदूरवर्ती लिगिरपाठ गांव में एक वीभत्स घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत एक युवक ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर दो लोगों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान बुधराम मुंडा (23) और सुखदेव मुंडा (60) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम छोटे मुंडा (18) है।

Gumla: पहले सुखदेव मुंडा की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को छोटे मुंडा, बुधराम मुंडा और सुखदेव मुंडा गांव से कुछ दूरी पर एक सुनसान जगह पर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर उनमें आपस में झगड़ा हो गई। झगड़े में छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा ने मिलकर सुखदेव मुंडा को लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

Gumla: फिर बुधराम मुंडा की हत्या

इस घटना के बाद बुधराम और छोटे मुंडा ने गांव वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। शनिवार देर शाम, छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा फिर से एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान छोटे मुंडा और बुधराम मुंडा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे मुंडा ने बुधराम मुंडा को भी लाठी से पीट-पीटकर मार डाला।

दोनों हत्याओं को अंजाम देने के बाद छोटे मुंडा शवों को गांव के किनारे एक गड्ढे में फेंककर मिट्टी डालने की फिराक में था। तभी सुखदेव मुंडा की बेटी जतरी मुंडा और बड़का दामाद को इस घटना का पता चला। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर छोटे मुंडा को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान छोटे मुंडा ने पूरी घटना ग्रामीणों को बताई।

Gumla: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

ग्रामीणों ने उसे एक पानी की टंकी में पकड़कर रखा। रविवार सुबह चैनपुर थाना को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसआई दिनेश कुमार, अशोक कुमार, विजय उरांव और थाना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने गड्ढे से शवों को बाहर निकाला, एवं लाठी को और छोटे मुंडा को हिरासत में लेकर चैनपुर थाना ले आए।

Gumla: दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक सुखदेव मुंडा की बेटी जतरी मुंडा ने बताया कि उनके परिवार में चार लोग हैं। उनकी मां शहर में काम करती हैं और घर में छोटे-छोटे भाई हैं। पिता की मौत के बाद अब घर में कोई कमाने वाला नहीं है और न ही कोई उनकी देखभाल करने वाला है, जिससे परिवार के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...