सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 एप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, 23 जून तक करें आवेदन

रांची: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और खासकर बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने एप्रेंटिस के 4500 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और 23 जून 2025 तक चलेगी।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर डिजिटल माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

योग्यता व आयु सीमा:

  • आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री (Bachelor’s Degree) होना अनिवार्य है।

  • उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • आयु की गणना 31 मई 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

आवेदन शुल्क:

आवेदन की प्रक्रिया:

  1. अभ्यर्थी वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Apprentice Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. पहले रजिस्ट्रेशन करें, फिर लॉगिन कर फॉर्म भरें।

  4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  5. आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर रखें।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में अनुभव लेकर भविष्य में स्थायी नौकरी की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...