जो 30 वर्षों में कुछ नहीं कर सके 11 वर्षों में चाहते हैं…, भाजपा विधायक ने चिराग पासवान को लेकर कहा….

पूर्णिया: भाजपा के ढाका विधायक पवन जायसवाल ने पूर्णिया दौरे पर केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया और जेल में बंद कैदियों से बातचीत की। उन्होंने जेल में काम करने वाले बंदियों के लिए लेबर रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही, जिससे उन्हें विभिन्न लाभ मिल सकें। इसके अलावा उन्होंने लालू परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार में कुशासन था, जबकि वर्तमान सरकार में सुशासन है।

भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उनका राज था उस वक्त किसी आपराधिक घटनाओं पर कार्रवाई तो दूर अपहरणकर्ता सीएम आवास में बैठते थे। उस वक्त लोग सड़कों पर निकलने से डरते थे। अब बिहार में मेडिकल कॉलेज की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों ने बिहार में 40 वर्षों तक लगातार शासन किया और कुछ नहीं कर पाए और वे आज 11 वर्षों से चल रही सरकार से चाहते हैं कि इतिहास ही बदल दें।

यह भी पढ़ें – Patna के उर्दू पुस्तकालय के नए भवन का सीएम ने किया उद्घाटन, एतिहासिक है यह…

इस दौरान भाजपा विधायक पवन जायसवाल ने चिराग पासवान के बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि चिराग पासवान के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जरुर लेकिन उसका यह मतलब नहीं है कि वह सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का सभी उम्मीदवार हर दल के नेताओं का उम्मीदवार होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गया इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्र बने उप प्राचार्य, कॉलेज के प्राचार्य समेत अन्य कर्मियों ने जताई ख़ुशी…

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...