Lohardaga : गांजा ही गांजा! नए एसपी ने आते ही मारी दबिश, 42 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार…

Lohardaga : लोहरदगा जिले में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने पदभार ग्रहण करते ही नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर जिले के बगडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरैया में भारी मात्रा में गांजा की बरामदगी हुई है।

ये भी पढे़ं- Ramgarh : अरगड्डा क्षेत्र में सीबीआई की तीसरी छापेमारी से मचा हड़कंप, गिद्दी ‘ए’ के अधिकारियों पर… 

Lohardaga : आरोपी के घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद

Lohardaga : मामले की जानकारी देती एसपी
Lohardaga : मामले की जानकारी देती एसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समीर कुमार तिर्की के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने ग्राम अरैया निवासी संदीप साहू के घर पर छापेमारी की। दंडाधिकारी की उपस्थिति में जब संदीप साहू के घर की तलाशी ली गई, तो अंदर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा के पैकेट बरामद किए गए।

ये भी पढे़ं- Bokaro Crime : हेरोइन बेचते तस्कर रंगेहाथ धराया, नशा कारोबारियों में हड़कंप… 

तलाशी के दौरान कुल 28 पैकेट मिले, जिन्हें मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया। सभी पैकेटों का कुल वजन 42 किलो 700 ग्राम निकला। जांच में स्पष्ट हुआ कि सभी पैकेटों में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा ही भरा हुआ था।

ये भी पढे़ं- Jamshedpur Accident : 80 की रफ्तार, एक झटका और जिंदगी खत्म, सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत साथी गंभीर… 

दो घरो से 42 किलो गांजा बरामद

Lohardaga : भारी मात्रा में गांजा बरामद
Lohardaga : भारी मात्रा में गांजा बरामद

पुलिस ने संदीप साहू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और गांजा की पूरी खेप को विधिवत जब्त कर लिया गया। पूछताछ के दौरान संदीप ने खुलासा किया कि इस अवैध धंधे में वह लोहरदगा थाना क्षेत्र के राजा उर्फ रवि साहू के साथ मिलकर काम कर रहा था।

ये भी पढे़ं- Dhanbad Crime : झरिया में अवैध लॉटरी रैकेट का भंडाफोड़, 6 से अधिक युवक पकड़े गए… 

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजा उर्फ रवि साहू के घर पर भी छापेमारी की, जहां से 3.5 किलोग्राम गांजा चूर्ण बरामद हुआ। पुलिस ने इसे भी जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ं- रिम्स-2 पर मिर्ची क्यों लग रही है बाबूलाल जी? मंत्री Irfan Ansari का करारा जवाब… 

यह मेरी पहली और आखिरी चेतावनी है-एसपी

मौके पर पहुंचे एसपी सादिक अनवर रिजवी ने इसे लोहरदगा पुलिस की बड़ी सफलता बताया और कहा, “यह मेरी पहली और आखिरी चेतावनी है, जो भी नशे के धंधे में शामिल है, वह तुरंत यह काम छोड़ दे, नहीं तो अगली बार सलाखों के पीछे होगा।”

ये भी पढे़ं- Giridih : बराकर नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैलते ही पहुंची पुलिस, जांच जारी… 

उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री नहीं होने दी जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।लोहरदगा पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

दानिश रजा की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—

Dhanbad Breaking : प्रभातम मॉल के पास फिर टशन, ढुल्लू महतो और रणविजय सिंह के समर्थकों के बीच भिड़ंत से माहौल बिगड़ा, भारी फोर्स तैनात… 

Hazaribagh पुलिस का बड़ा धमाका! पिस्टल, अवैध हथियार के दो तस्कर गिरफ्तार… 

Breaking : रांची पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 121 अपराधी गिरफ्तार… 

Ramrarh : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप… 

Pakur Crime : घर के अंदर था ‘बारूद का गोदाम’, पुलिस के तो उड़ गए होश, एक गिरफ्तार… 

Dhanbad : जान दे देंगे मगर जमीन नहीं देंगे, झरिया में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, स्थानीय लोगों ने… 

Giridih : बराकर नदी में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, सनसनी फैलते ही पहुंची पुलिस, जांच जारी… 

Pakur Breaking : एटीएस और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ एक गिरफ्तार… 

Hazaribagh : साजिश नाकाम: टीपीसी के एरिया कमांडर समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, अमेरिकी कार्बाइन सहित कई हथियार बरामद… 

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...