जब सीओ साहेब खुद छात्र बन प्रज्ञा केंद्र पहुंचे तो फिर क्या हुआ

बेरमो (बोकारो) : जिसको जहां मौका मिलता है, लूट लेना चाहता है. ऐसा ही कुछ बेरमो के एक प्रज्ञा केंद्र में हुआ. जब छात्रों से आवासीय बनाने के नाम पर 700 रुपये मांगे जा रहे थे. जब इसकी खबर बेरमो सीओ मनोज कुमार को लगी तो वे खुद छात्र बन गए और भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया. उक्ता प्रज्ञा केंद्र के मालिक विश्वंजीत पॉल पर प्राथमकिी दर्ज करने की बात कही और निबंधन रद्द करने की अनुशंसा की.

bermo 5 22Scope News

गौरतलब है झारखंड में अभी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा ली जा रही है. जिसमें छात्रों से जाति, आवासीय प्रमाण पत्र आदि की मांग की जा रही है. इसके लिए छात्र प्रज्ञा केंद्र का सहारा लेते है. ऐसे में जहां आवासीय प्रमाण पत्र का सरकारी शुल्क 30 रुपये है वहीं प्रज्ञा केंद्रों में तत्काल के नाम पर 700 रुपये वसूला जा रहा है.

बेरमो सीओ मनोज कुमार ने इस बात की पुष्टि के लिए खुद छात्र बन प्रज्ञा केंद्र पहुंचे और कहा कि मेरा जाति प्रमाण पत्र बनाना है, कितना लगेगा. इस पर उसने कहा कि पहले आवसीय बनेगा. अगर तत्काल में बनाएंगे तो 700 रुपये लगेगा. उसकी बात सुन सीओ साहब सख्ते में आ गए.

उन्होंने कहा कि सरकारी रेट तो 30 रुपये ही है, फिर बांकी का 670 रुपये किस बात के लिए रहे हैं. इस बात पर उसने कहा कि ऑफिस आइए. सीओ साहब भी प्रज्ञा केंद्र का पता पुछ तुरंत केंद्र पर आ धमके. फिर फिल्मी अंदाज में प्रज्ञा केंद्र पर कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि कोर्ट में मैं खुद तुम्हारे खिलाफ केस लड़ूंगा. साथ ही यह भी कहा कि तुम सरकार को बदमान कर रहे हो. वहीं सीआई को प्रज्ञा केंद्र को तुरंत सील करने का आदेश दिया.

रिपोर्ट: मनोज कुमार

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...