Commercial Advertisment

लूट खसोट का केंद्र बना मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, विरोध करने पर मिलती है धमकी

रिपोर्टः चुमन कुमार/ न्यूज 22स्कोप

बोकारोः मुख्यमंत्री दाल-भात योजना लूट खसोट का केंद्र बना हुआ है. गरीबों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजना को अधिकारियों के मिलीभगत से अराजकता का केंद्र बना दिया गया है. बोकारो जिले में डेढ़ दर्जन से अधिक केंद्र है. 5 रुपए में मिलने वाला भरपेट भोजन यहां 10 रुपए में मिल रहा है. दुगनी कीमत के बावजूद केंद्र में ग्राहकों को दाल नहीं बल्कि उसे सब्जी-चावल परोसा जाता है. उसकी भी कीमत दुगने वसूले जाते है. खासकर यह हालात बीजीएच समीप वाले केंद्र की है दाल से भी पतला सब्जी ग्राहकों को दिए जाते है.

खाना खिलाने की हाजिरी में भी हो रहा फर्जीवाड़ा 

इस केंद्र के आड़ में व्यक्तिगत होटल चलाए जाते है. जहां अंडा करी बनाकर 25 रुपए प्रति प्लेट खाना दिया जाता हैं, लेकिन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगता है चूंकि लूट को खुली छूट भी सरकारी मुलाजिमों द्वारा ही दी जाती हैं. इतना ही नहीं अंगूठा लगाकर 300 से 500 लोगों को प्रतिदिन खाना खिलाने की हाजिरी लगाई जाती है. जबकि वास्तविकता है कि 50 व्यक्ति का भी खाना हर रोज नहीं बनाई जाता है. यह केंद्र संचिकाओ तक सीमित है. पहले इन सेंटरों की तस्वीर लिए जाते थे. जिसे अब बंद कर दिया गया है. संबंधित अधिकारी मीडियाकर्मियों से बचते नजर आ रहे है. केंद्र के संचालक मीडिया कर्मियों को धमकाते भी है.

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...