ओवरलोड पिकअप ने छीनी 4 जिंदगियां, मक्का के बीच दबी उम्मीदें, 20 से ज्यादा घायल 

नयागांव (दिघवारा) : बिहार के छपरा से एक बड़ी खबर आ रही है। छपरा जिले में सोमवार की सुबह दिघवारा से हाजीपुर की ओर मक्का लेकर जा रही एक ओवरलोड पिकअप फोरलेन पर बाजितपुर के पास पलट गई। तेज रफ्तार और भारी वजन के कारण वाहन का चक्का फट गया और देखते ही देखते हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें एक महिला भी शामिल है। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

LN Mishra 1 22Scope News

पिकअप में क्षमता से अधिक लोग मक्का के बोरे के साथ बैठे थे – प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप में क्षमता से अधिक लोग मक्का के बोरे के साथ बैठे थे। चक्का फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और इंसानों के साथ मक्के के बोरे सड़क पर बिखर गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। समाजसेवी वरुण कुमार सिंह ने निजी वाहन से कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सोनपुर अस्पताल में इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी देखें :

​https://www.youtube.com/watch?v=o-Dp7pIkuXQ&t=6s​

हादसा ओवरलोडिंग की अनदेखी और लापरवाह परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है

आपको बता दें कि यह हादसा एक बार फिर ओवरलोडिंग की अनदेखी और लापरवाह परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। प्रशासन की निगरानी और सस्ती सवारी की मजबूरी दोनों ही इस दुर्घटना के मूल कारण नजर आते हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों की पहचान और इलाज की प्रक्रिया चल रही है। हादसे वाले जगह पर चीख पुकार मची है।

Chapra Acc 2 22Scope News

यह भी पढ़े : फल से लदे पेड़ में लगाई गई आग, लाखों का नुकसान

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Rupi Soren Health Update: रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के...

Rupi Soren Health Update, रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की तबीयत अचानक...

Karma Puja Traditional Dishes: करमा पूजा की थाली में क्या बनाएं?...

Karma Puja Traditional Dishes, रांची: करमा पूजा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है।...

Saraikela ED Raid: ठेकेदार संजय डालमिया के घर ED की छापेमारी,...

Saraikela ED Raid: झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित 35 करोड़ रुपये के लोन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)...