पिकअप से टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी बस, 6 घायल

भागलपुर : भागलपुर-नवगछिया के नारायणपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। नवगछिया नारायणपुर के इंद्रा चौक भ्रमपुर चौक के पास बस और पिकअप में टक्कर हो गई। घटना के समय बस में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। हालांकि घटना की जानकारी के बाद डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके के पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नारायणपुर की तरफ से नवगछिया आ रहे पिकअप वाहन से हुई भीषण टक्कर 

बताया जा रहा है कि बस नवगछिया से नारायणपुर की तरफ जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से नारायणपुर की तरफ से नवगछिया आ रहे पिकअप वाहन से भीषण टक्कर हो गई। हालांकि घटना में कोई हताहत होने की फिलहाल जानकारी नहीं है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े : भागलपुर में मतगणना शांतिपूर्ण हो इसको लेकर शहरी क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...