मरी हुई मुर्गी लेकर थाने पहुंची महिला, ननद और देवर पर कराया हत्या का मामला दर्ज

सिवान: सिवान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने देवर और दो ननद पर एक मुर्गी की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में भी जुट गई है। मामला सिवान के मुफस्सिल थाना अंतर्गत टंडवा गांव का है जहां एक महिला रिंकी देवी अपने हाथ में एक मरी हुई मुर्गी लेकर पहुंची और अपने ही देवर और दो ननद पर मुर्गी की हत्या करने का आरोप लगाया। महिला ने रोते हुए थानाध्यक्ष को बताया कि वह इस मुर्गी से बहुत प्यार करती थी, उसे अपने साथ सुलाती थी लेकिन उसके देवर और ननद ने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें – दामाद के बाद अब बेटियों पर निशाना, राजद ने संजय झा की बेटियों को लेकर उठाया सवाल…

महिला ने रोते हुए बताया कि उसका देवर गुड्डू रोज इसी मुर्गी के अंडे खाता था। एक दिन पहले अंडा को लेकर कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद देवर गुड्डू, ननद सोनम और शिला ने उस मुर्गी का गला दबा कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने महिला से आवेदन लेकर मुर्गी को दफ़नाने के लिए कहा जिसके बाद महिला गई और मुर्गी को दफना कर दुबारा रोते हुए थाना पहुंच गई। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला ने मुर्गी की हत्या का आरोप अपने देवर और दो ननद पर लगाया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   PM का विजन है विकसित राष्ट्र जबकि विपक्ष का उद्देश्य है ‘प्रधानमंत्री कैसे बनें’, केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा…

LN Mishra 1 22Scope News

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...