स्कूल में बैठ लोगों को करते थे डिजिटल अरेस्ट, लाखों रूपये और हथियार के साथ…

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी पुलिस ने एक स्कूल से साइबर फ्रॉड किये जाने का मामला उजागर किया है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से करीब 30 लाख भारतीय और नेपाली रूपये, लैपटॉप, मोबाइल, हथियार भी बरामद किया है। मामले में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि स्कूल में साइबर फ्रॉड के धंधे की जानकारी काफी पहले मिली थी। जानकारी के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी और फिर पिछले तीन दिनों में जिले में कई जगहों पर छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें – थाना बना रणक्षेत्र, पुलिस से भिड़े काउंसिलिंग के लिए आये लोग फिर…

इनके पास से 29 लाख 29 हजार 680 भारतीय मुद्रा, 99 हजार 500 नेपाली मुद्रा, 24 मोबाइल, रुपया गिनने वाला तीन मशीन, दो देशी रिवाल्वर, 13 जिंदा कारतूस, दो लक्जरी कार समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है। ये लोग साइबर फ्रॉड कर ठगी के रूपये को क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट करते थे। एसपी ने बताया कि साइबर फ्रॉड के इस धंधे का सरगना युवकों को कमीशन का लालच दे कर अपने साथ काम करने के लिए कहता था और उनके खाते में रूपये मंगवाता था।

ये लोग लोगों को पुलिस का डर दिखा कर और लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे ठगी करते थे। जांच में गिरोह के द्वारा करोड़ों रूपये के ट्रांजेक्शन के सुबूत मिले हैं साथ ही डार्कवेब से जुड़े होने के भी सुबूत मिले हैं। फ़िलहाल पुलिस अब इनके संपत्ति की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   अब IO जब्त करेंगे अपराधियों की अवैध संपत्ति, DGP ने कहा 20-25 वर्ष पहले होती थी…’

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

LN Mishra 1 22Scope News

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...