पूर्वी चंपारण: मोतिहारी का महिला थाना अचानक सोमवार को रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब थाना पर आये कुछ लोगों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक तरफ जहां थाना क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया तो दूसरी तरफ भिड़ंत देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल आपसी विवाद मामले में महिला थाना की पुलिस ने दो पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। काउंसिलिंग के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई और दोनों आपस में भिड़ गये। इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो सभी लोग पुलिसकर्मियों के साथ ही भिड़ गये।

यह भी पढ़ें – अब IO जब्त करेंगे अपराधियों की अवैध संपत्ति, DGP ने कहा 20-25 वर्ष पहले होती थी…’
लोगों की पुलिस के साथ भिड़ंत के दौरान थाना परिसर में अफरातफरी मच गई वहीं देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद एएसपी शिवम धाकड़ एवं टाउन थाना की पुलिस महिला थाना पहुंची और महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे सभी पांच लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। मामले में एएसपी ने बताया कि आपसी विवाद सुलझाने के लिए दो पक्ष को थाना पर बुलाया गया था तभी वे आपस में भिड़ गये और फिर पुलिस के साथ भी हाथापाई करने लगे। पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- प्रकृति सिर्फ जीवन ही नहीं देती, इतिहास को भी संजोती है, 32 विशिष्ट वृक्षों को किया जायेगा संरक्षित
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट



















