घर से बुलाकर दोस्त ने युवक की बेरहमी से की पिटाई

बाढ़ : बाढ़ पंडारक थाना क्षेत्र के छपेड़ातर गांव में सोमवार की देर शाम चंदन कुमार को घर से बुलाकर गांव के ही दोस्तों ने लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर भाग गए। परिजन ने बताया कि घर के पीछे बोरिंग के पास चंदन कुमार बेहोशी की अवस्था में पाया गया। चंदन घर में बिना बताए दोस्त के फोन आने पर घर से बाहर निकल गया। देर हो जाने के बाद जब वह घर में वापस नहीं लौटा तो परिजन खोजना शुरू किया। पता चला कि घर के पीछे बोरिंग के पास बेहोशी की हालत में चंदन पड़ा हुआ है।

Goal 5 22Scope News

परिजन ने चंदन को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

आपको बता दें कि चंदन के परिजन द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडारक में भर्ती कराया। प्रथम चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बाढ़ भेज दिया गया जहां चंदन का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है लेकिन अभी तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े : करंट लगने से 50 वर्षीय अधेड़ की मौत… 

यह भी देखें :

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...