बरसों पुराने हनुमान मंदिर को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा हंगामा

भोजपुर : तकरीबन 50 वर्ष से ज्यादा पुराने हनुमान मंदिर को देर रात जेसीबी से असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ दिया गया और मंदिर को गिरा दिया गया। सुबह जैसे ही उसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के मोपती बाजार स्थित हनुमान मंदिर जो कि लोगों का आस्था का केंद्र है। उसको सोमवार की देर रात असामाजिक तत्वों के द्वारा गिरा दिया गया।

LN Mishra 1 22Scope News

घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लोग काफी आक्रोशित हो गए

इस घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लोग काफी आक्रोशित हो गए। उन लोगों ने बिहटा-पिरो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि देर रात और असामाजिक तत्वों के द्वारा इस्कॉन को अंजाम दिया गया है और हनुमान जी के मंदिर को जेसीबी से गिरा दिया गया है। देखते ही देखते हैं यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।

यह भी देखें :

स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की

स्थानीय लोग असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 50 वर्ष से ज्यादा पुराना या हनुमान जी का मंदिर है और लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। जिसको देर रात गिरा दिया गया है। मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : चाचा को भतीजा ने ही मारी थी गोली, पुलिस ने 3 सगे भाई को किया गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...