अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, दुर्घटना में खलासी की मौत

नवादा : नवादा-जमुई पथ पर अनियंत्रित बस पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस के उपचालक की मौत हो गई। घटना नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के नवादा-जमुई पथ पर स्थित मड़हल गांव के पास हुई। बताया जाता है कि मजदूर बस से बक्सर से पकरीबरावां आ रहे थे। जानकारी मिली कि मजदूर पकरीबरावां थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के थे। इस बीच मड़हल गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल में टकराती हुई पेड़ से टकराकर सड़क के नीचे उतर गई।

Goal 3 22Scope News

उपचालक बक्सर जिला के राजपुर थाना के मनोज कुमार है

बताया जाता है कि इस बीच बस के केबिन में बैठे उपचालक बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी राजेंद्र चौधरी का 45 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार बस से नीचे गिर गया और बस का चक्का के नीचे दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में दर्जनों मजदूर बाल-बाल बचे। बताया जाता है कि हादसे में कई मजदूर चोटिल हुए। हादसे के बाद बस का ड्राइवर एवं उस पर सवार मजदूर वहां से हट गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी।

घटनास्थल पर थानाध्यक्ष ने ASI को तुरंत भेजा और हादसे की जानकारी ली

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने एएसआई अमित कुमार को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद बस के मलिक एवं मृतक के परिवार को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है। इधर, सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार नवादा पहुंचे। मृतक के पुत्र पप्पू कुमार को मृतक का शव दे दिया गया है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली बारिश ने नवादा स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में मच गया तबाही

पहली बारिश ने बिहार के नवादा स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में तबाही मच गया। तेज धार और गंदे पानी-पत्थर गिरने से झरने के आसपास की सूरत बदल दिया है। बरसात के कारण ज्योंही धारा तेज होने लगे तभी आशंका देख पर्यटक झरने के पास से भागने लगे। अचानक पानी के तेज धार के कारण पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया। स्थानीय केयरटेकर ने सभी पर्यटकों सुरक्षित नीचे जाने को कहा। स्थानीय लोगों के मदद से पूरा झरना क्षेत्र खाली कराया गया। गंदगी के कारण पुरा ककोलत दलदल सा बन गया। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि बरसात में स्थिति भयावह हो हीं जाती है। इसको लेकर अलर्ट रहना पड़ता है। इसे बारिश रुकने के बाद साफ कराया जाएगा। बता दें कि पानी के साथ मिट्टी और पत्थर गिरने से कई जगह क्षति पहुंची है।

Kakolat 22Scope News
पहली बारिश ने नवादा स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में मच गया तबाही

यह भी पढ़े : पांच दिनों से गायब युवक का शव नवादा पुलिस ने किया बरामद, परिजनों में मचा कोहराम…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Voter List: रांची में 35 वोटरों के नाम हटाने की...

 रांची के सुरसा गांव में 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी Form-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ ने...

Ranchi Municipal Corporation: रांची में 350 होर्डिंग और यूनिपोल पर Action,...

रांची में 350 अवैध होर्डिंग, यूनिपोल और विज्ञापन ढांचे हटाये जायेंगे। नगर निगम 10 सितंबर की रात से गैस कटर और क्रेन से कार्रवाई...

Supreme Court Judgment: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Contract Service भी...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमित होने से पहले की Contract, Ad-hoc, Daily Wage और Work Charge सेवा को पेंशन के लिए Qualifying Service...