5 दिनों से गायब युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा/शेखपुरा : नालंदा जिला के बोकना गांव निवासी श्यामानंद पांडे के 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार का शव नवादा पुलिस ने अतौआ गांव के बधार से बरामद किया है। परिजनों ने बताया कि 14 जून को दोस्त ने गोलू कुमार को फोन करके बुलाया था। गोलू गया उसके बाद घर वापस नहीं आया और ना ही उसका फोन लग रहा था। 16 जून को नवादा नगर थाना में लापता होने का रिपोर्ट दर्ज करवाया लेकिन कहीं भी इसका कोई पता नहीं चला। आज यानी 19 जून की सुबह गोलू का शव नवादा शहर के अतौआ गांव के बधार में मिला है। परिजनों ने बताया कि गोलू कुमार नवादा के आईटीआई के पास डेरा लेकर अकेला पढ़ाई करता था। दोस्त ने 14 जून को फोन के बुलाया और उसकी हत्या कर दी। जिसमें से दो दोस्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य फरार है।

Goal 2 22Scope News

रेलवे ट्रैक से शव बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस

क्यूल-गया रेलखंड के शेखपुरा रेलवे जंक्शन से पहले एकसारी रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने अहले सुबह महिला का कटा शव देख स्थानीय थाना को सूचना दिया। जिसके बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया है। इस संबंध में नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया गया है अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस स्थानीय स्तर पर महिला की पहचान करने में जुटी है।

Sheikhpura Maut 22Scope News
रेलवे ट्रैक से शव बरामद, पहचान करने में जुटी पुलिस

यह भी पढ़े : नवगछिया में लापता महिला का शव 4 दिन बाद क्षत-विक्षत हालत में बरामद

अनिल कुमार और चंदन कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...