Advertisment

तेज रफ्तार कार ने रौंदा जीवन: नामकुम ब्रिज पर भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। नामकुम ब्रिज पर एक तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी सवार रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा को टक्कर मारी, फिर पैदल चल रहे धनबाद के कैसा विकास केंद्र में शिक्षक सोम सिन्हा को भी रौंद डाला।

इसके बाद अनियंत्रित होकर खुद कार भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दुर्गा सोरेन चौक के पास बने ब्रिज पर रात करीब 10:15 बजे हुआ। स्कूटी पर सवार प्रवीर हांसदा कोर्ट से घर लौट रहे थे, वहीं शिक्षक सोम सिन्हा पैदल ही धनबाद से रांची के नामकुम पहुंच रहे थे।

तभी तेज रफ्तार कार ने पहले स्कूटी को, फिर पैदल शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पेशकार और शिक्षक की मौत हो गई, जबकि कार चालक की मौत इलाज के दौरान हो गई।

नामकुम ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा :

घटना के बाद का मंजर बेहद हृदयविदारक था। परिजनों को देर रात तक कुछ भी पता नहीं चला। सोम सिन्हा के परिजनों ने बताया कि रात 10:12 बजे उनकी उनसे अंतिम बात हुई थी। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई।

परिजन पहले हादसे की जगह को अनदेखा कर आगे बढ़ गए, लेकिन बाद में वहीं लौटे तो सोम का चप्पल देखकर पहचान हो सकी। इसी तरह प्रवीर हांसदा के परिवार को भी उनके जूते से हादसे का पता चला।

मंगलवार सुबह जब दोनों शवों को रिम्स पोस्टमार्टम हाउस लाया गया तो बड़ी संख्या में परिजन, सहकर्मी और स्थानीय लोग वहां पहुंचे।

सिविल कोर्ट के न्यायायुक्त भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोक व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ता संजय विद्रोही ने दुर्घटना के पीछे सड़क निर्माण की खामी, ब्रिज पर पर्याप्त लाइट न होना और शराब पीकर रैश ड्राइविंग को जिम्मेदार ठहराया।

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...