तेजस्वी ने PM को अपशब्द कह दिया अपने कुसंस्कार का परिचय, गृह राज्य मंत्री ने कहा…

मुजफ्फरपुर: बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों पक्ष विपक्ष के बीच लगातार जुबानी बयानबाजी का सिलसिला जारी है और यह अब तीखा होता जा रहा है। बीते दिनों PM नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए पीएम को पॉकेटमार कह दिया था। तेजस्वी के इस बयान के बाद एनडीए के नेताओं ने उन्हें लगातार निशाने पर लेना शुरू कर दिया और इसी कड़ी में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तीखा पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें – झोला लेकर जा रहे गरीब दिखने वाले शख्स को जब पुलिस ने रोका तो खुली रह गई आंखें, पढ़ें…

नित्यानंद राय ने तेजस्वी को संस्कारहीन कहते हुए कहा कि PM पर आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग कर उन्होंने अपने कुसंस्कार का परिचय दिया है। तेजस्वी ने देश के गरीबों का अपमान किया है। गृह राज्य मंत्री ने आगे तीखा हमला करते हुए कहा कि लालू यादव और उनकी पार्टी ने हमेशा ही गरीबों को सताया है। आने वाले कुछ महीनों में तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी खत्म हो जाएगी। PM को अपशब्द कहने वाले तेजस्वी को बिहार की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। बता दें कि गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुजफ्फपुर के रामदयालु सिंह कॉलेज में पहुंचे थे जहां उन्होंने पान तांती समाज के द्वारा आयोजित संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती समारोह में भाग लिया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  गंगा नदी पर खुल गया पीपा पुल, दियारा क्षेत्र में आवागमन में होगी परेशानी, लोगों ने कहा….

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img