Commercial Advertisment

रांची एयरपोर्ट पर बारिश का असर: मुंबई से आने वाली फ्लाइट बनारस डायवर्ट, कई विमान विलंब से पहुंचे

रांची: रविवार को राजधानी रांची में हुई तेज बारिश और खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। विजिबिलिटी कम होने के कारण मुंबई से शाम 4 बजे रांची आने वाली फ्लाइट को रास्ते में ही डायवर्ट कर वाराणसी भेजना पड़ा। वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद शाम करीब 7 बजे यह विमान रांची एयरपोर्ट पर उतरा।

इसके अलावा, बारिश और मौसम की खराबी के कारण कई अन्य फ्लाइट्स भी देर से रांची पहुंचीं। पटना से इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 11:55 बजे पहुंचनी थी, लेकिन यह 12:14 बजे पहुंची। कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 3:05 बजे की जगह 3:24 बजे रांची पहुंची। वहीं अहमदाबाद से इंडिगो की फ्लाइट शाम 4:25 बजे के बजाय 5:06 बजे, नई दिल्ली से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 4:55 बजे के बजाय 5:17 बजे और मुंबई से सुबह 8:15 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 8:32 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची।

मौसम विभाग के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय मानसून और स्थानीय बिजली-बारिश के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई, जिससे विमानों के आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हुआ।

 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...