खगड़िया मुखिया संघ के अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ थामा VIP का दामन, पार्टी प्रमुख ने कहा ‘अब नीतीश कुमार…’

खगड़िया मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ थामा VIP का दामन, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी में किया स्वागत। खगड़िया मुखिया संघ के 22 सदस्यों ने अपने समर्थकों के साथ वीआईपी की ‘नाव’ पर सवार हुए। बिहार में सरकार नीतीश कुमार नहीं चला रहे, वरना कोई ‘दामाद’ आयोग में नहीं होता। गुजरात में गरीबी कम हो रही है और बिहार में बढ़ रही है: मुकेश सहनी। वीआईपी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ: अनिल कुमार सिंह

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) द्वारा आयोजित मिलन समारोह में आज खगड़िया जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कुशवाहा सहित संघ के 22 सदस्यों ने अपने समर्थकों के साथ वीआईपी में शामिल हुए। सभी ने वीआईपी की नीतियों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी में आने वाले सभी लोगों की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।

इस मिलन समारोह में पार्टी के नुरुल होदा, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति, डॉ सुनील कुमार, नवीन सहनी, राम बिंद सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। VIP में आने वाले लोगों का स्वागत करते हुए पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि VIP लगातार अपने संघर्षों के जरिए लोगों के दिलों में अपना मुकाम बना रही है। आज इस पार्टी की लोकप्रियता शहर से लेकर गांव तक में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में सभी धर्म, समाज और वर्ग के लोग सदस्य बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें – राज्य के सभी पंचायतों में होगा कन्या विवाह मंडप का निर्माण, कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले…

उन्होंने कहा कि अनिल कुमार सिंह करीब 20 सालों से सार्वजनिक जीवन में हैं। यह प्रसन्नता की बात है कि अब इनका अनुभव पार्टी को मिलेगा। उन्होंने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इस साल चुनाव बहुत अहम है, इस कारण अपनी सरकार बनाने के लिए अभी से लग जाएं। उन्होंने कहा कि VIP महागठबंधन में शामिल है और हम लोग 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीटों का भी फैसला कर लिया जाएगा। समन्वय समिति के प्रमुख तेजस्वी यादव बनाए गए हैं और गठबंधन में कहीं कोई दिक्कत नहीं है।

IPRD 2 22Scope News

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं और वे सरकार नहीं चला रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस तरह से आयोग में ‘दामादों’ को सेट किया गया, वह कार्यप्रणाली नीतीश कुमार की नहीं है। आज बिहार में लूट मची हुई है। आज सरकार कोई और चला रहा है। VIP के प्रमुख मुकेश सहनी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी नीतीश कुमार से छूट नहीं रही है। उनके कुर्सी के मोह में बिहार की दुर्गति हो रही है। सरकारी पैसों से लोग अपना प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, तो फिर गरीबी क्यों बढ़ रही है। गुजरात में गरीबी जहां कम हो रही है, वहीं बिहार में गरीबी की दर 35 प्रतिशत से बढ़कर 37 प्रतिशत हो गई है। इधर, पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले अनिल कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के लिए कुछ करने की तमन्ना के साथ मुकेश सहनी कार्य कर रहे हैं, यह बड़ी बात है। बिहार में आज सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग की क्या हालत है, किसी से छिपी नहीं है।

यह भी पढ़ें – बिहार की भूमि भारत की दार्शनिक नींव का जन्मस्थल, उपराष्ट्रपति ने कहा ‘आज भी…’

उन्होंने कहा कि VIP की नीतियों और सिद्धांतों ने उन्हें आकर्षित किया और आज इस दल में शामिल हुए। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार आगे बढ़ेगा। उन्होंने पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को भरोसा देते हुए कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका वह तन, मन से निर्वहन करेंगे।

Ad1 1 22Scope News

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   देश में सबसे अधिक हाईवे प्रोजेक्ट्स हैं बिहार में, चुनाव से पहले राज्य में…

Goal 6 22Scope News

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img