Ranchi Crime : अमीर बनने की लालच में डूबे दो युवा, ब्राउन शुगर तस्करी में धरे गए…

Ranchi Crime : तेज़ी से अमीर बनने की चाहत में कुछ युवा ऐसे गलत रास्ते चुन लेते हैं, जो उन्हें सीधे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा देते हैं। राजधानी रांची से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ अरगोड़ा थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे दो युवकों को धर दबोचा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : भागो बाघ आया, सिल्ली के एक घर में घुसा बाघ, प्रशासन ने लगाई निषेधाज्ञा… 

Ranchi Crime : अपराधियों के पास से 400 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दोनों के पास से करीब 400 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है। गिरफ्तार युवकों की पहचान दिनेश कुमार राम और शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों पहले ड्राइवरी का काम किया करते थे, लेकिन आमदनी से संतुष्ट नहीं होने के चलते इन्होंने नशे के कारोबार को अपना लिया।

ये भी पढ़ें- Gumla Double Murder : कलयुगी बेटे ने माता-पिता को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट, शराब पीने से… 

मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि एक चाय दुकान पर उनकी मुलाकात एक पुराने ब्राउन शुगर तस्कर से हुई थी। वहीं से उनकी आपराधिक यात्रा की शुरुआत हुई। पुलिस को शक है कि ये दोनों एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हैं। अब पुलिस उस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है, जिसने इन युवाओं को इस गंदे धंधे में धकेला।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Band : नहीं थम रहा अपराधियों का कांड, विरोध में आज हजारीबाग बंद… 

अरगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे लालच में आकर ऐसे अपराधों की ओर न बढ़ें, क्योंकि इसका अंजाम हमेशा बुरा होता है। जल्द ही पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए छापेमारी और तेज़ की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Ranchi : सिल्ली में बाघ दिखने की सूचना, ग्रामीणों में मचा हड़कंप… 

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें—–

Ranchi Suicide : सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मची सनसनी… 

Jamshedpur : झारखंड को बंगाल बनाना चाहती है हेमंत सरकार, बांग्लादेशियों के लिए बिछा रखे हैं रेड कार्पेट-गिरिराज सिंह का बड़ा बयान… 

Ranchi Crime : रांची पुलिस के चंगुल में भाभी जी, ब्राउन शुगर रैकेट का पर्दाफाश… 

Hazaribagh : बरही में दर्दनाक हादसा: आधी रात को मौत बनकर गिरा मकान का छत, दंपति की दर्दनाक मौत… 

Garhwa : दो पक्षों में भड़का जमीन विवाद, माफिया पर जमीन हड़पने का आरोप लेकर थाना पहुंचा पक्ष… 

Dhanbad Crime : घर था बंद, शातिरों ने ग्रिल काटकर कर ली 45 लाख की डकैती… 

Hazaribagh : अंधेरी रात में घर पर पड़ गई लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...