सुपरवाइजर पर लगा लव लेटर नहीं चार्जशीट का आरोप, सदर अस्पताल में महिला गार्ड ने खोली पोल

कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल इन दिनों सुरक्षा से ज्यादा सस्पेंस में घिरा है। यहां तैनात एक महिला सिक्योरिटी गार्ड ने अपने सुपरवाइजर नवीन कुमार सिंह पर ऐसा आरोप जड़ा कि मामला सीधे थाने तक पहुंच गया। महिला गार्ड का कहना है कि चार जून की रात ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर साहब नशे में टल्ली होकर कमरे में बुलाए और फिल्मी अंदाज में क्लोज सिक्योरिटी का ऑफर दे बैठे। जब गार्ड ने इसका विरोध किया तो अगले दिन उसे ही ड्यूटी से आउट कर दिया गया।

Goal 4 22Scope News

महिला गार्ड ने महिला थाने में शिकायती अर्जी थमा दी है, सुपरवाइजर पर छेड़खानी से लेकर मानसिक शोषण का आरोप

आपको बता दें कि महिला गार्ड ने महिला थाने में शिकायती अर्जी थमा दी है और सुपरवाइजर पर छेड़खानी से लेकर मानसिक शोषण तक के आरोप लगाए हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब सुपरवाइजर ने पलटवार करते हुए कहा कि मैडम ड्यूटी से ज़्यादा छुट्टी पर रहती हैं और बोलो तो भिड़ जाती हैं। इतना ही नहीं बाकी सिक्योरिटी गार्ड भी मैदान में उतर आए और कह दिया अगर इन्हें रखा तो हम सब जाते हैं। अब महिला गार्ड सस्पेंड हो चुकी हैं, सुपरवाइजर सफाई दे रहे हैं। अस्पताल में सुरक्षा कम सस्पेंस ज्यादा दिख रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। अब देखना है अगला शो किसका होगा।

यह भी पढ़े : मंदिर की पुजारी की चाकू से गोद कर हत्या

रतन कुमार की रिपोर्ट

अब वेबसाइट की जरूरत नहीं! WhatsApp पर मिलेगा रिलायंस AGM का...

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(Reliance Industries Limited) ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) से पहले शेयरधारकों के लिए WhatsApp-आधारित AGM डिजिटल असिस्टेंट लॉन्च किया...

गोड्डा में JMM का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 1256 बूथों के...

गोड्डा: शनिवार को गोड्डा शहर के शुभदा बैंक्वेट हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ज़िला इकाई की ओर से बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं का...

Jharkhand MGNREGA Strike: सरकार को मनरेगा कर्मियों की दो टूक चेतावनी,...

Jharkhand MGNREGA Strike: झारखंड राज्य MGNREGA कर्मचारी संघ के आह्वान पर, राज्य भर के MGNREGA कर्मचारी पिछले 93 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।...