कन्हैया ने कांग्रेस को बढ़ा दी टेंशन, कहा- तेजस्वी ही होंगे मुख्यमंत्री!

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने में अब कुछ ही महीने का समय बचा है। साथ ही कल ही चुनाव आयोग की नौ सदस्यीय टीम तीन दिवसीय पर बिहार आई हुई है। बिहार महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा इसको लेकर कांग्रेस ने तस्वीर साफ कर दी है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने आज यानी शुक्रवार को कहा कि ‘महागठबंधन’ की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के प्रमुख चेहरा होने को लेकर कोई असमंजस और विवाद नहीं है।

Goal 22Scope News

बड़े घटक दल के रूप में RJD का नेता ही स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री होगा – कन्हैया कुमार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन के जीतने पर सबसे बड़े घटक दल के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का नेता ही स्वाभाविक रूप से मुख्यमंत्री होगा। कन्हैया ने कहा कि चुनाव में मुद्दे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन एक ‘साजिश’ के तहत इनसे ध्यान भटकाने के लिए बार-बार चेहरे की बात की जा रही है।

बिहार में बदलाव की बयार है – कन्हैया

कन्हैया कुमार ने कहा कि मेरे खयाल से पिछली बार भी बदलाव का माहौल था। थोड़े अंतर से महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाई। पिछले पांच वर्षों से बिहार की जो स्थिति है, उससे लगता है कि इस बार बदलाव की बयार पहले से ज्यादा मजबूत है। विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है। बिहार में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के गठजोड़ को ‘महागठबंधन’ के नाम से जाना जाता है।

इस गठबंधन में वाम दलों के साथ ही राजद, कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं। उसका मुकाबला एनडीए से है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में बीजेपी, नीतीश कुमार की जदयू, जीतन राम मांझी की हम, चिराग पासवान की एलजेपी (आर) और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम शामिल है।

पिछले चुनाव में RJD 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था

वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राजद ने 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 52 प्रतिशत की सफलता दर से 75 सीटें हासिल की थी। कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी, लेकिन उसे 27 प्रतिशत सीटों पर ही सफलता मिली थी और उसने सिर्फ 19 सीटें जीती थीं। भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 पर जीत हासिल की थी यानी उसे 63 प्रतिशत सीटों पर कामयाबी मिली थी।

CM नीतीश पर क्या बोले कन्हैया?

आपको बता दें कि कन्हैया कुमार ने दावा किया कि बीजेपी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर इस पद पर अपना चेहरा लाने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वे नीतीश के अस्वस्थ होने पर यह कोशिश कर रहे हैं। वह पहले भी प्रयास कर चुके हैं। भाजपा पिछले कई दशकों से बिहार में वहीं करना चाहती है जो दूसरी जगह करने में सफल रही है। मतलब पहले क्षेत्रीय दल का साथ पकड़ों और फिर धीरे-धीरे उसे निगल जाओ। बिहार में ऐसा न कर पाने की वजह से बीजेपी नीतीश का साथ लेने को मजबूर हुई।

यह भी पढ़े : वन रैंक वन पेंशन को खत्म कर नो रैंक नो पेंशन का नमूना है अग्निपथ योजना-कन्हैया कुमार

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...